देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा के मद्देनज़र के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली।
बैठक में राज्यपाल ने राष्ट्रपति के भ्रमण को गरिमापूर्ण, भव्य एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को गुणवत्ता युक्त और समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है, अतः सभी अधिकारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू, नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। इसके अतिरिक्त, वह कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी तथा कैंचीधाम मंदिर में बाबा नींब करौली महाराज के दर्शन करेंगी।
