जैसलमेर बस अग्निकांड: प्रधानमंत्री आहत, मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख की सहायता का ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के जैसलमेर में बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है और प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपए तथा प्रत्येक घायल व्यक्ति को पचास हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार देर रात एक्स हैंडल पर लिखा राजस्थान के जैसलमेर में बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। .

इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपए और प्रत्येक घायल को पचास हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जैसलमेर जिले में थईयात गांव के पास एक बस में आज अपराह्न अचानक आग लग जाने से बीस यात्रियों की मौत हो गयी थी और 15 झुलस गए थे।