हरिद्वारः जनपद हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों और तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
पुलिस टीम ने अलग-अलग अभियानों के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से Spasmo कैप्सूल, Alprazolam टैबलेट, 1000 रुपये नगद और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य जनपद में नशे के कारोबार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है। पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी और सख्ती से जारी रहेगी।
