सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: उत्तराखंड में 1 अक्टूबर को निर्बंधित अवकाश बदला, अब रहेगी पूर्ण सार्वजनिक छुट्टी

देहरादून:  उत्तराखंड शासन ने अधिसूचना जारी कर 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (महानवमी) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पूर्व में इस दिन निर्बंधित अवकाश निर्धारित था, जिसे संशोधित कर अब पूर्ण सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार के सभी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी इस दिन बंद रहेंगे। अन्य शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।