शिमला: राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यतिथि प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता मोहिंदर जराईक रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बलविंदर सिंह, उपमहाधिवक्ता अंकुश ठाकुर, उपमहाधिवक्ता और महाविद्यालय की पीटीए के उपाध्यक्ष कमल लोहिया मौजूद रहे। कार्यक्रम में मॉडलिंग, नृत्य, पहाड़ी नाटी, भांगड़ा, फिल्मी गीत की प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा दी गई। मॉडलिंग में निर्णायक मंडल द्वारा मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुने गए। मुख्यातिथि ने कहा कि कोटशेरा कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां न केवल मनोरंजक थीं, बल्कि उनमें संस्कृति, अनुशासन और आत्मविश्वास भी परिलक्षित हुआ।
कालेज के प्राचार्य डाक्टर गोपाल चौहान ने कहा कि केवल एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच है। फ्रेशर्स पार्टी का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग प्रतियोगिता रही। मॉडलिंग के समन्वयक प्रो. सुष्मिता नेगी एवं डाक्टर नेहा कटोच ने बताया कि मॉडलिंग के 44 प्रतिभागियों 19 छात्र और 25 छात्राएं के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया।
प्रतियोगिता में चार राउंड, जिसमें रैंप -वॉक, परिचय, प्रतिभा प्रदर्शन और प्रश्नोत्तरी शामिल रहे। मॉडलिंग में अरकिन ने मिस्टर फ्रेशर और रूचि ने मिस फ्रेशर का खिताब जीता। मिशाल और दमन को प्रथम उपविजेता घोषित किया, जबकि कनिष्का और अविक को द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त हुआ। पारस को मिस्टर कॉन्फिडेंट के खिताब से नवाजा। भावना को मिस विवेशस चुना। अंकिता धीमान को मिस स्माइल का खिताब मिला और अनुज मिस्टर डैपर बने।
