रिकांगपिओ: किन्नौर जिला के यूला कंडे में पहाड़ी गिरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए जा रहे थे कि शनिवार सुबह यूलडांग नाला नामक स्थान पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं, जिसकी चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों के शव पहाड़ी की गहरी खाई में गिरने के कारण आसानी से रेस्क्यू नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस, होमगार्ड सहित स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसके बाद रेस्क्यू किया जाएगा। अब तक दोनों श्रद्धालुओं की पहचान नहीं हो पाई है।
