हिमाचलः किन्नौर की बेटी श्रुति ने बैंकॉक में लहराया परचम, बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

रिकांगपिओ: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के चांसू गांव की बेटी श्रुति ने एक बार फिर जि़ले और राज्य का नाम रोशन किया है। श्रुति ने बैंकॉक, थाईलैंड में एक अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित यूथ अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। पांचवीं अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज बनी हैं।