उत्तराखंड में ओडिशा के पशु चिकित्सकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरादूनः उत्तराखण्ड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड द्वारा “Oestrus Synchronization and Artificial Insemination in Goats” विषय पर ओडिशा राज्य के पशुचिकित्सा अधिकारियों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 11 अगस्त, 2025 को उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद के परिसर में स्थित प्रशिक्षण केन्द्र मे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य पर डॉ. उदयकर, अपर निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखण्ड, एवं डॉ. प्रलयंकर नाथ, मुख्य अधिशासी अधिकारी, यू.एस.डब्ल्यू.डी.बी. द्वारा “Scientific Goat Breeding, Oestrus Synchronization and Artificial Insemination in Goats” विषय पर Training Manual का अनावरण भी किया गया।

प्रशिक्षणार्थीयों को डॉ. अमित अरोड़ा, प्रभारी, राज्य भेड़-बकरी अतिहिमिकृत वीर्य उत्पादन एवं कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला, पशुलोक, ऋषिकेश द्वारा बकरियों में हॉर्मोनल प्रबंधन, Oestrus Synchronization की प्रक्रिया एवं कृत्रिम गर्भाधान पर व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

उद्घाटन समारोह में डॉ. दीक्षा रावत, पशुचिकित्सा अधिकारी, यू.एस.डब्ल्यू.डी.बी. डॉ. शिखाकृति नेगी, पशुचिकित्सा अधिकारी, यू.एस.डब्ल्यू.डी.बी.,  अभिलाष यादव, कनिष्ठ सहायक एवं यू.एस.डब्ल्यू.डी.बी. के अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।