चमोली: चमोली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्योतिर्मठ क्षेत्र के करछौ गांव स्थित एक निर्माणाधीन स्टोन क्रेशर साइट से 1.50 लाख रुपये के औद्योगिक उपकरण चोरी कर फरार हुए दो मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी श्रीनगर (गढ़वाल) से की गई।
पुलिस के अनुसार, करछौ गांव में एक निर्माणाधीन स्टोन क्रेशर से कुछ महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो गए थे, जिनकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपयेबताई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।
तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस ने दो संदिग्ध मजदूरों का पता लगाया, जो चोरी की घटना के बाद से फरार थे। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें श्रीनगर (गढ़वाल) से धर दबोचा। दोनों मजदूरों को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और चोरी हुए उपकरणों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
