सेना के बेड़े में शामिल हुए AH-64E अपाचे, बोइंग ने 3 हेलिकॉप्टर भारतीय सेना को सौंपा

1

दिल्ली: अमेरिकी एयरोस्पेस दिग्गज ‘बोइंग’ ने मंगलवार को भारतीय सेना को तीन अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौंपे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कंपनी ने भारतीय सेना को छह हेलीकॉप्टर की आपूर्ति के अनुबंध के तहत एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर सौंपे। एएच-64 अपाचे दुनिया के सबसे उन्नत बहुउद्देशीय लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से एक है और इसे अमेरिकी सेना उड़ाती है।