उत्तराखंड के कई जिलों में आज जमकर बरसेंगे मेघ, येलो अलर्ट जारी

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है जबकि कई इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी के बाद लोगों को उमस महसूस हो रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों की अगर बात करें तो यहाँ पर बारिश के कारण लोगो का जनजीवन भी अस्त व्यस्त होने लगा है। इसी बीच बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की माने तो आज बुधवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून, टिहरी, बागेश्वर ,नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि चंपावत नैनीताल एवं बागेश्वर के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आगामी 10 जुलाई को नैनीताल बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी से बहुत अधिक वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत एवं पिथौरागढ़ के कुछ-कुछ इलाको में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहने वाला है। इसके अलावा आगामी 11 जुलाई को देहरादून नैनीताल बागेश्वर जिले के कुछ-कुछ इलाकों में भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।