पंचायत चुनाव की नई तिथि घोषित, दो चरणों में होंगे चुनाव

देहरादूनः उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की नई तिथि घोषित की गई है। प्रदेश में 24 और 28 जुलाई को पंचायत चुनाव का मतदान होगा। जबकि 31 जुलाई को मतगणना होगी। बता दें कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी 12 जिलों में दो चरणों में चुनाव होंगे।