हिमाचलः सतलुज का जल स्तर बढ़ने से सडक़ के किनारों पर पड़ी दरारें

रिकांगपिओ: किन्नौर जिले में सतलुज नदी के बढ़ते जलस्तर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर पोवारी-शोंगठोंग बैराज के पास सडक़ पर बड़ी दरारें पैदा कर दी हैं तथा लैंडस्लाइड के कारण सडक़ मार्ग का कुछ हिस्सा भी गिर चुका है। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सभी प्रकार के वाहनों को अब वाया शिलती रिकांगपिओ सडक़ मार्ग से भेजा जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम घटना स्थल पर तैनात कर दी गई है और एहतियात के तौर पर पवारी जीरो प्वाइंट पर बैरिकेडिंग लगा दिए गया हैं। अब जब सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा और पानी बैराज के ऊपर से बहना शुरू हुआ तो पहले से ही कमजोर हो चुकी सडक़ का किनारा पानी के तेज बहाव के कारण ढहना शुरू हो गया। यह घटना पिछले चार-पांच महीनों से चली आ रही एक गंभीर अनदेखी का परिणाम मानी जा रही है। पोवारी-शोंगठोंग परियोजना बैराज के पास चल रही पोवारी-शोंगठोंग कर छम निर्माणाधीन परियोजना के दौरान हैवी ब्लास्टिंग के कारण सडक़ के किनारों पर दरारें पडऩी शुरू हो गई थीं।

हालांकिए प्रदेश सरकार के अधीन एचपीपीसी के अंतर्गत कार्य कर रही पटेल कंपनी ने इन चेतावनियों को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया। प्रशासन को इस गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने और स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है ताकि क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था बहाल हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। वहीं जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को बारंग, तांगलिंग, पूर्वनी और रल्ली आदि गांवों के आवाजाही करनी है वे शिलती मार्ग का प्रयोग करें। वहीं डीसी किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा ने गुरुवार सुबह मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग व कंपनी को धंस रहे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए।