देहरादून: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने जनगणना को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत देश में जनगणना 2027 से शुरू की जाएगी। हालांकि, कुछ राज्यों के क्षेत्रों में समय बदला गया है. ये उन राज्यों के क्षेत्र हैं, जो हिमाच्छादित रहते हैं। इधर, उत्तराखंड में पहले ही शिक्षक संगठन जनगणना से उन्हें अलग रखे जाने की मांग कर रहा है।
साल 2011 में हुई थी आखिरी जनगणना: बता दें कि देश में साल 2011 में जनगणना हुई और इसके बाद अब तक नहीं जनगणना नहीं हो पाई है। हालांकि, 2021 में 10 साल बाद जनगणना होनी थी, लेकिन कोरोना (Covid 19) के चलते इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। ऐसे में अब भारत सरकार अगली जनगणना की तैयारी कर रही है। इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अब अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार भारत की जनसंख्या की जनगणना साल 2027 के दौरान की जाएगी। पूरे देश में जनगणना का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 1 मार्च 2027 से जनगणना (Census) शुरू किए जाने के लिए अधिसूचना जारी हुई है। हालांकि, यह पूरे देश में लागू होगा, लेकिन कुछ राज्यों के विशेष क्षेत्रों के लिए अलग समय तय किया गया है।