प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की शुभकामनाएं

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि श्रद्धा और आस्था से जुड़े ये पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं सकारात्मकता का संचार करें।

प्रधानमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व सेवा के माध्यम से परोपकार का संदेश देता है। पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान से समृद्ध यह परंपरा भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत की महत्वपूर्ण पहचान है। उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में श्रद्धा, आस्था और सकारात्मकता लेकर आए।