उत्तराखंड के चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप, ज्योतिर्मठ में था केंद्र

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया।

भूकंप के झटके महसूस होने से क्षेत्र में लोगों में हलचल रही। हालांकि, फिलहाल भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।