कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला में श्री आदर्श बाल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और संस्कारों से प्रेरित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा के संदेश को प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर ऋतु खंडूड़ी ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

