गोपेश्वर: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत चमोली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम तेजी से चल रहा है। 30 अक्टूबर तक जिले में 957 बैलेट यूनिट, 1,125 कंट्रोल यूनिट और 1,118 वीवीपैट मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है। अब एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों का मॉकपोल कराया जाएगा।
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के इंजीनियर मशीनों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव कुमार की निगरानी में चल रही इस प्रक्रिया का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अवलोकन कर रहे हैं।

