विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ, डॉ. धन सिंह रावत ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस तरह के आयोजन ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। डॉ. रावत ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने में भी सहायक होंगी।