देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज के पिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
वहीं, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र भारद्वाज के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।