देहरादून। सेलाकुई पुलिस ने शिवनगर बस्ती जाने वाले मार्ग पर राजा ढाबे के पास अवैध रूप से सट्टा खाईबाड़ी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2380 रुपये नकद, सट्टा पर्चियां, पॉकेट डायरी समेत अन्य सामग्री बरामद की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरासत पुत्र रियासत, मूल निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।