देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 79 में हिल यूनिवर्सिटी चर्च रोड के समीप चल रहे विकास कार्यों का मेयर सौरभ थपलियाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के बाद मेयर सौरभ थपलियाल क्षेत्रीय शिव भक्तों द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पार्षद दीपक नेगी और सुधीर थापा सहित क्षेत्र के स्थानीय लोग एवं शिव भक्त मौजूद रहे।