भावना कंठ बनीं IAF की पहली महिला ‘टॉप गन’, कैप्टन शिवानी पहली महिला ADC नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की जांबाज अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। भावना कंठ प्रतिष्ठित ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (एफसीएल) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही भावना भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ कॉम्बैट टैक्टिशियन भी बन गई हैं।

वहीं, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का एक और उदाहरण पेश करते हुए कैप्टन शिवानी सहरावत को भारतीय सेना प्रमुख की पहली महिला एड-डी-कैंप (एडीसी) नियुक्त किया गया है। बता दें कि ग्वालियर स्थित ‘टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डिवेलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट’ (टीएसीडीई) में आयोजित होने वाला यह 20 सप्ताह का कोर्स भारतीय वायुसेना के सबसे एडवांस और सख्त ट्रेनिंग में से एक है। टीएसीडीई को भारतीय वायुसेना का टॉप गन स्कूल कहा जाता है।