देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ISSF शूटिंग विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली ईशा सिंह और कांस्य पदक हासिल करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों निशानेबाजों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय निशानेबाजी की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने वाली इन खिलाड़ियों की सफलता पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि ईशा सिंह और मनु भाकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के बल पर भविष्य में भी भारत को नई-नई सफलताओं के शिखर तक पहुंचाती रहेंगी तथा देश के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती रहेंगी।