सोलन का छोरा OTT पर हिट, मनुज वालिया की फिल्म ‘कौन कॉन है?’ हंगामा प्ले पर रिलीज

सोलन: प्रतिभाशाली अभिनेता मनुज वालिया एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी हिंदी फीचर फिल्म ‘कौन कॉन है?’ बुधवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा डिजिटल मीडिया हंगामा पर रिलीज हो गई। फिल्म में मनुज वालिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और पूरी कहानी उनके किरदार के आसपास घूमती है। फिल्म में उनके साथ सीमा बिस्वास, श्रुति उल्फत, मनीषा वाधवा, राजेंद्र चावला और रोबिन दास जैसे कई चर्चित कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर, दिल्ली, गोवा और मुंबई में की गई है। सोलन निवासी मनुज वालिया इससे पहले भी कई हिंदी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।