देहरादून। आज लोक भवन में राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल ने अपनी पुस्तक “ECHOES OF COURAGE” राज्यपाल को भेंट की।
लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य हैं और देहरादून स्थित भारत हिमालयी अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक मंच (BHISM) में एक प्रमुख सदस्य के रूप में मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।
भेंट के दौरान दोनों के बीच BHISM के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके अतिरिक्त, राज्य के समग्र विकास, सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा, और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र से संबंधित रणनीतिक दृष्टिकोण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने इस अवसर पर सशस्त्र बलों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी सेवाएँ देश के लिए प्रेरणास्पद हैं।
इस भेंट ने रणनीतिक सुरक्षा और राज्य विकास के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक संवाद को बढ़ावा दिया और आगामी कार्यक्रमों के मार्गदर्शन के लिए उपयोगी सुझाव साझा किए गए।
