हिमाचलः भक्ति के रंग में डूबा कोठी भैरव धाम, भगवान शिव की स्तुति में लीन हुए हजारों श्रद्धालु

रिकांगपिओ: किन्नौर जिला के कोठी स्थित भैरव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की तादात में शिवभक्त पहुंचे। शिवभक्तों ने शांतिपूर्वक मंदिर दर्शन करने के साथ-साथ भोले का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभी शिवभक्त पूरी तरह धार्मिक उल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में डूबे रहे। पूरा मंदिर परिसर शिव भजनों के साथ साथ शिव के जयकारे से गूंजता रहा। इस दौरान सभी शिवभक्तों ने भैरव मंदिर पहुंच कर भगवान शिव के दर्शन किए। शिवभक्तों में बड़े तादात में बड़े बुजुर्गों के अलावा महिलाएं व युवाओं की संख्या देखी गई।

महाशिवरात्रि कमेटी कोठी द्वारा पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सुसज्जित करने के साथ साथ शिवभक्तों के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी ताकि मंदिर दर्शन के पहुंचे वाले सभी शिवभक्तों को भगवान शिव को प्रसाद प्राप्त हो सके। सीमित स्थान पर इतनी अधिक भीड़ को महाशिवरात्रि कमेटी कोठी द्वारा सुनियोजित तरीके के शांतिपूर्ण हल किया गया। इस दौरान किसी प्रकार की अफरा-तफरी का माहौल नहीं देखा गया। यह जरूर देखा गया कि वाहन पाॄकग स्थलों की अभाव के कारण लोगों को अपने वाहन हॉस्पिटल रोड, सेक्टर रोड व बस स्टैंड आदि स्थानों पर पार्क कर पैदल ही मंदिर तक पहुंचना पड़ा।