देहरादून: शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या और पार्किंग की कमी को देखते हुए नगर आयुक्त नमामि बंसल ने आज नगर निगम मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और अवैध पार्किंग पर लगाम लगाना था।
