दून नगर निगम ने आई.सी.सी.सी. से की लीगेसी वेस्ट निस्तारण और कूड़ा उठान कार्यों की समीक्षा

देहरादूनः नगर निगम, देहरादून द्वारा आई0सी0सी0सी0 (Integrated Command and Control Center) में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में चल रहे दो प्रमुख स्वच्छता कार्यों की प्रगति और दक्षता की जाँच करना था।

नगर निगम द्वारा ड्रोन के माध्यम से कराए जा रहे लीगेसी वेस्ट निस्तारण कार्यों की ड्रोन निगरानी का उपयोग कार्य की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान नगर निगम और सनलाइट कम्पनी के माध्यम से संचालित हो रही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था का गहन विश्लेषण किया गया।