राजभवन में सजी ‘दीपावली मिलन’ की रौनक! राज्यपाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए उपहार

देहरादून: राजभवन में आज दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह, प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, तथा राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस पावन पर्व के अवसर पर सभी को उपहार भेंट किए और दीपावली को एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताया। राज्यपाल ने राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की।