चमोली: श्री बद्रीनाथ धाम में 9 अक्टूबर को एक अज्ञात बाबा की मृत्यु हो गई शिनाख्त के व्यापक प्रयासों व 72 घंटे तक शव को जिला चिकित्सालय में रखने के बाद भी पहचान न हो पाने पर, 13 अक्टूबर को कांस्टेबल दीपक, होमगार्ड सचिन और नगर पालिका ज्योतिर्मठ की टीम ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हिन्दू रीति-रिवाजों से अलकनन्दा घाट पर श्रद्धापूर्वक अंतिम संस्कार किया।
