कनाडा ने भारतीयों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब कनाडा में रहने वाले नागरिक और स्थायी निवासी (पीआर) अपने माता-पिता और दादा-दादी को कनाडा बुलाने का मौका पा सकते हैं। यह मौका कनाडा के पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है, जो 2025 में लागू होगा।
क्या है पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम?
पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप प्रोग्राम एक ऐसा सरकारी योजना है, जिसमें कनाडा के नागरिक या स्थायी निवासी अपने माता-पिता या दादा-दादी को स्थायी निवासी (पीआर) के तौर पर कनाडा बुला सकते हैं। इस प्रोग्राम के तहत माता-पिता और दादा-दादी कनाडा आकर स्थायी रूप से यहां रह सकते हैं।
कैसे मिलेगा आवेदन का मौका?
इस बार कनाडा सरकार ने एक खास प्रक्रिया शुरू की है। 2020 में जिन लोगों ने पैरेंट्स स्पॉन्सरशिप के लिए रुचि दिखाई थी, उन्हें अब आवेदन करने के लिए आमंत्रण (Invitation) भेजा जा रहा है। 28 जुलाई 2025 से कनाडा की इमिग्रेशन एजेंसी IRCC ने ऐसे संभावित प्रायोजकों को आमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है।
आवेदन प्रक्रिया और सीमाएं
कनाडा सरकार ने कुल 17,860 आमंत्रण भेजने का फैसला किया है, जिसमें से 10,000 लोगों के पूर्ण आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन 10,000 आवेदनों को अंतिम मंजूरी दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2025 है।
