मुंबई: साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले के प्रमुख आरोपियों में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित शामिल थे।
इस फैसले के साथ ही 16 साल पुराने इस हाई-प्रोफाइल मामले का अंत हो गया है, जिसने देश में राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी थी। यह मामला पहले महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) द्वारा जांचा गया था, जिसके बाद इसे NIA को सौंप दिया गया था।
NIA कोर्ट ने अपने फैसले में सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए सभी अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया है। इस फैसले के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कर्नल पुरोहित सहित अन्य आरोपी अब सभी आरोपों से बरी हो गए हैं।
