मंत्री गणेश जोशी ने की निर्माणाधीन सैन्य धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने  देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों को फरवरी माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी और दिन रात कार्य कराने तथा तय समय सीमा की भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने कहा देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश भर के 1734 शहीदों के आंगन की मिटटी और प्रदेश के गंगा-यमुना सहित अनेक पवित्र नदियों के जल का उपयोग किया गया है।उन्होंने कहा देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा की जाती है,बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उन दोनों के मंदिर यहां बनाए जा रहे हैं।