आज का पंचांग, 15 अप्रैल 2023

-आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

धर्म: आज का पंचांग 15 अप्रैल 2023, शनिवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 25, शक संवत् 1945, वैशाख, कृष्ण दशमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2080। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 02। रमजान 23, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अप्रैल सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि रात्रि 08 बजकर 46 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।

साध्य योग प्रातः 06 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजे तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 44 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 15 अप्रैल 2023 : सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 15 अप्रैल 2023 : शाम 6 बजकर 46 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2023 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 8 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 अप्रैल 2023 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल सुबह 9 बजकर 59 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक। पंचक काल शाम 6 बजकर 44 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक।

आज का उपाय : शनि मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें और शनि चालीसा का पाठ करें।