7 अप्रैल 2023,आज का राशिफल

मेष राशि– उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के सुख से वंचित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति दूरी वाली। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। भावनात्मक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार लगभग आपका ठीक रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। गृहकलह के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ हो सकती है लेकिन बहुत सारे रुकावटों के बाद। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। नाक, कान व गला की परेशानी संभव है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबों में अनबन होगी। अगर आपने निवेश किया तो नुकसान के संकेत हैं। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश करने से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मनोवृत्ति थोड़ी उदासीन रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मानसिक तनाव बना रहेगा। सिरदर्द व नेत्ररोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि– अचानक धन लाभ के संकेत हैं। लेकिन मानसिक दवाब बना रहेगा। किसी विवादास्पद समाचार की प्राप्ति मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। राजनीतिक उठा-पटक के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। रुका हुआ कार्य कठिनाइयों के साथ चल पड़ेगा। हर दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना उचित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।