मंगलवार 7 फरवरी 2023, पंचांग

धर्म-आस्थाः राष्ट्रीय मिति माघ 18, शक संवत 1944, फाल्गुन कृष्ण, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 25, रज्जब-15, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 फरवरी सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अगले दिन तड़के 04 बकर 29 निट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र सायं 05 बजकर 45 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

शोभन योग सायं 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 7 फरवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर। सूर्यास्त का समय 7 फरवरी 2023 : शाम 6 बजकर 4 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 3 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2023 : राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 2 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 9 मिनट तक।

आज का उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा