शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार: पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने बीती 21 अगस्त को भगवानपुर थाने में तहरीर देकर कहा था कि वह भगवानपुर की एक फैक्टरी में कार्य करती थी। जहां उसकी मुलाकात एक लड़के विक्की पटेल निवासी ग्राम सैमरी थाना दावथ जनपद रोहतास (बिहार) से हुई। उसने शादी का झांसा देकर उसके विरोध के बाद भी कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये। जब शादी के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया।

के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपित की तलाश तेज कर दी। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित विक्की को माहड़ी चौक भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया।