युवक ने घर पर फंदा लगाकर दी जान

शिमला: राजधानी शिमला में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर कृष्णानगर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

मृतक युवक का नाम ग़दर है, जो 26 साल का था। वो कृष्णानगर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत थी। जानकारी के मुताबिक, स्वजन उसे नशामुक्ति केंद्र में ले जाना चा रहे थे। लेकिन युवक वहां जाने से मना कर रहा था। आज सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला, तो घरवालों के होश उड़ गए। सूचना के बाद सदर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी लाई है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। घटनास्थल से सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है।