पुलिस में 12 हेड कांस्टेबलों को मिला पदोन्नति का तोहफा

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हेड कांस्टेबलों को पदोन्नति दी गई है। जिसके बाद हेड कांस्टेबलों में खुशी है। वहीं उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा 12 हेड कांस्टेबलों को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।

जून का महीना खत्म होते ही रिटायरमेंट और पदोन्नति का दौर लगातार जारी है। सुबह में कई विभागों में लंबे समय से रुके हुए प्रमोशन हुए। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग में प्रमोशन की लिस्ट सामने आई थी तो अब पीएससी में मुख्य आरक्षी को प्रमोट किया गया है। सभी प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों को उत्तराखंड डीजीपी अभिनव कुमार ने बधाई दी है। डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया है कि आज 12 हेड कांस्टेबलों को अपर गुल्मनायक के पद पर पदोन्नति किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि प्रमोशन के बाद दायित्व समाज के प्रति और ड्यूटी के प्रति और भी बढ़ जाती है। लिहाजा अपनी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाते हुए सभी समाज के लिए बेहतर काम करेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस महीने पुलिस में और भी कुछ प्रमोशन होने बाकी हैं।