नूरपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल

नूरपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने गुरुवार को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और मोदी सरकार के महा जनसंपर्क अभियान बारे में बताया तथा लोकसभा के चुनावों के लिए तैयार रहे को कहा।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पत्रकारों को संबोधित करते कि मोदी सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल शानदार रहा है और इस दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाए चलाई हंै। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के समय यहां देश आर्थिक दृष्टि से मजबूत हुआ है, वहीं देश की दुनिया भर में रैंकिंग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों सहित हर वर्ग का ख्याल रखा है उनके कल्याण व आर्थिक उत्थान के लिए सराहनीय प्रयास किए है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह नौ वर्ष का कार्यकाल स्वर्र्णिम रहा हैै। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे है और नूरपुर में 12 जून को एक जनसभा को संबोधित करेंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट गई है और प्रदेश की चारों सीटे भारी बहुमत से जीतेगी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, कांगड़ा चंबा के सहप्रभारी डा. राजीव भारद्वाजए नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा भी मौजूद रहे।