एबीवीपी के डा.गौरव सिंह बने अध्यक्ष गौरव मिश्रा बने नगर मंत्री

लखनऊ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ उत्तर जिले की डालीगंज नगर इकाई का गठन छत्रपति शिवाजी सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच पर चुनाव अधिकारी के नाते महानगर उपाध्यक्ष डॉक्टर भुवनेश्वरी भारद्वाज, प्रांत सह मंत्री अक्षय प्रताप सिंह व विभाग संगठन मंत्री सत्यम मिश्रा व जिला संगठन मंत्री सूर्यांश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

प्रांत सह मंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि हम सभी को राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए एक साथ मिल कर कार्य करना होगा। उद्बोधन के पश्चात चुनाव अधिकारी डॉ भुवनेश्वरी भारद्वाज ने डालीगंज के नगर अध्यक्ष की नाते डॉ गौरव सिंह जो कि लखनऊ विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर है उनके नाम की घोषणा की और नगर मंत्री गौरव मिश्रा के नाम की घोषणा की।

डॉ गौरव सिंह ने नगर उपाध्यक्ष के नाते आशीष तिवारी, नगर सह मंत्री विवेक जोशी, विशेष वर्मा, शिवानी जोशी, बॉबी, अभिषेक द्विवेदी, तनु जोशी नगर सोशल मीडिया संयोजक तनु नगर से सोशल मीडिया संयोजक आदित्य, मनीष गुप्ता सह संयोजक अविनाश मिश्रा, एसएफएस संयोजक शैलेंद्र कुमार, खेला संयोजक कार्तिकेय तिवारी के नाम की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत पांडे ने किया।