सतपाल महाराज हाईकमान के निर्देश पर गुजरात रवाना

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पर्यटन,धर्मस्व व संस्कृति मंत्री गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में विजय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसी के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 22 से 24 नवंबर तक लुणावाडा (छोटी काशी) विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करने के साथ-साथ भाजपा के पक्ष में प्रचार अभियान में भाग लेंगे।