संजय कुमार पर लगा सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

देहरादून: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार पर सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप के चलते केस दर्ज किया गया है। इससे पहले उन्हें एक अन्य मामले में नजरबंद कर लिया गया था।

तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संजय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में ये कार्रवाई की गयी है।

जानकारी के मुताबिक, संजय पर आरोप है कि दो जून को तेलंगाना स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने सीएम के खिलाफ टिप्पणी की थी। पुलिस ने बताया कि पार्टी नेता जिट्टा बालकृष्ण रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि इससे पहले संजय कुमार को नजरबंद कर लिया गया था। दरअसल, तेलंगाना में बस किराये में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा प्रदर्शन करने वाली है। इससे पहले पुलिस ने एक्शन ले लिया है। पुलिस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को घर में नजरबंद कर दिया है।

बंजारा हिल्स के एसएचओ शिव चंद्र ने इसको लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को नजरबंद किया गया है।