आइएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल

देहरादून: शासन ने 02 आइएएस और 3 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में शनिवार को फेरबदल किया है।

संयुक्त सचिव श्याम सिंह की ओर से जारी स्थानान्तरण आदेश में आइएएस विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी और आइएएस वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है।

पीसीएस वैभव गुप्ता को नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार और पीसीएस किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि आज्ञा पति अधिकारी देहरादून बनाया गया है। पीसीएस सोहन सिंह सैनी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।