मुख्यमंत्री योगी के 51वें जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज यानी 5 जून को जन्मदिन है। वहीं इस अवसर पर सुबह से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन है। ऐसे में राजनेताओं से लेकर समर्थक तक उन्हें ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है और ईश्वर से उनके स्वस्थ रहने और लंबी उम्र की कामना भी की है।

सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- ”उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। वे पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ, उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में इसका धरातल तैयार कर दिया है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु करें”।