राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में माथा टेका

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर राष्ट्रपति भवन में स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसर में स्थित राष्ट्रपति के अंगरक्षक रेजिमेंटल गुरुद्वारे में गुरुपर्व पर पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने श्रद्धालुओं के साथ लंगर भी खाया।