राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए भारत के तीसरे चंद्र मिशन-चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी और कहा कि यह अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के प्रति राष्ट्र की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।