जयपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी: बजट पर कहा- आप मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल पूछिए

जयुपर: देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयुपर पहुंच गईं हैं. जयुपर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया. प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्लाभी जयपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा सहित अन्य नेताओं ने प्रियंका का स्वागत किया। बता दें कि प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक यह उनका निजी दौरा है जहां वह एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होंगी जिसके बाद वह कल लखनऊ के लिए रवाना होंगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि पंजाब-उत्तराखंड के चुनावों से पहले उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी के लिए राजस्थान शिफ्ट करने को लेकर तैयारियां चल रही है जिसके लिए भी प्रियंका गांधी सीएम से चर्चा कर सकती है।

वहीं एयरपोर्ट पहुंचने पर बजट से जुड़े एक सवाल पर प्रियंका ने कहा कि राजस्थान के बजट को लेकर उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर सीएम गहलोत से ही सवाल करें, मैं उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर व्यस्त थी, इस कारण मुझे बजट को लेकर जानकारी नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता समझदार है और रिजल्ट अच्छा होगा। वहीं आगे उन्होंने कहा कि परिणाम सामने आने के बाद ही तय करेंगे कि आगे क्या करना है।