पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरणविद्, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भेंट कर साइकिल यात्रा की जानकारी दी।

डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आर्थिकी व पारिस्थितिकी समन्वय पर पहल, सकल घरेलू उत्पाद के साथ सकल पर्यावरण उत्पाद भी विकास के सूचक एवं प्रकृति व पर्यावरण देश के प्रगति में विकास धारा के मुख्य अंग हैं। जागरूकता के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर इकोलॉजिकल राजधानी देहरादून तक 2 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है।